Logo

जनाक्रोश महाघेराव में उमड़े भाजपाई,कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान,

आईरा वार्ता समाचार बीकानेर। गहलोत सरकार की नाकामी के खिलाफ मंगलवार को पब्लिक पार्क में विश्रोई धर्मशाला के सामने आयोजित भाजपा के जनाक्रोश महाघेराव में पार्टी नेताओं जमकर जोश दिखाया और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान  किया। महाघेराव के मंच पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सीपी जोशी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़,केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम,नोखा विधायक बिहारी लालविश्रोई,

लूणकरणस विधायक सुमित गोदारा समेत संगठन के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्तओं को चुनाव के लिए कमर कस लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश का युवा, किसान और हर वर्ग सरकार से ठगा सा महसूस कर रहा है। महाघेराव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की नाकामी से जयपुर ब्लॉस्ट के गुनाहगार बरी हो गये। उन्होने कहा कि  गहलोत अपनी सरकार बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से वकीलों की फौज खड़ी कर सकते हैं .लेकिन निर्दोष लोगों की हत्या के गुनाहागरों की पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट से वकील आ सकते हैं तो क्या दोषियों को सजा दिलवाने में पैरवी में कमजोरी तुष्टिक की राजनीति को नहीं दर्शाती है। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर गहलोत जमकर हमला बोला। उन्होंने महाराजा गंगासिंहजी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके शहर में अब बदमाशों बोलबाला है, जिसके कारण मंत्रियों को धमकियां मिल रही है। मंत्री डॉ कल्ला के परिजनों के यहां हुई चोरी के आरोपी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। बीकानेर के किसानों के साथ इस सरकार ने धोखा किया है। ओलावृष्टि में हुए नुकसान का मुआवजा अभी तक उन्हें नहीं मिला है। जबकि अकाल राहत व आपदा प्रबन्धन मंत्री बीकानेर से है तथा वे यहां आते-जाते रहते है।

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों को 01 अप्रैल से 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन हालात ये है कि उन्हें छह घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। राठौड़ ने ऐतिहासिक सूरसागर की स्थिति पर मंत्री डॉ कल्ला पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राज’ में सूरसागर चमकता था, आज फिर इस राज  ने सूरसागर को बदहाली की स्थिति में पहुंचा दिया है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार अस्थिर और दो खेमों में बंटी हुई है,जनता की कही सुनवाई नहीं हो रही। भेदभाव की नीति पर चल रही गहलोत सरकार ने केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर अडग़ा लगा रही है।
-इन्होने भी संबोधित किया महाघेराव में संभाग प्रभारी माधोसिंह,जिला प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत,पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल,नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेर महावीर रांका,शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य,देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी,उप महापौर राजेन्द्र पंवार,डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत समेत अनेक नेताओं ने संबोधित किया। युधिष्ठर सिंह,शिवलाल तेजी की भाजपा में वापसी जनाक्रोश महाघेराव में युधिष्ठर ङ्क्षसह भाटी और शिवलाल तेजी की भाजपा में वापसी हो गई । दोनों नेताओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने सम्मान के साथ मंच पर बुलाकर माल्यापर्ण कर भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.