बीकानेर,सात वर्षीय जुड़ा भाई बहन ने जिंदगी का पहला रोजा रखा
आईरा समाचार बीकानेर – तालीम का असर देखने को मिला सीआई शकील अहमद पंवार के बेटा व बेटी और हज वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन पंवार के जुड़वां पैदा हुए सात वर्षीय पोती वाही व पोता वाहाब ने 41° तापमान में अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा । कक्षा तीन में पढ़ने वाले इन बच्चों में गजब की खुशी देखने व पंवार परिवार में एक अलग खुशी का माहौल देखने को मिला सहरी के बाद से दोनों परिवार के साथ इबादत में मशगूल नज़र आये दोनों बच्चों ने कहा कि आज हम मम्मी पापा के साथ सत्ताईसवीं इबादत की पुरी रात इबादत कर हमारे देश में अमन-चैन खुशहाली के दुआ करेंगे ।

