Logo

 जसनाथ महाराज के मंदिर में चोरों की सैंध,उड़ा ले गये चालीस किलो चांदी का छत्र मंदिर की प्रतिमाओं के गहने और चढ़ावे की नगदी भी समेट ले गये।

आईरा समाचार बीकानेर। जिले के कतरियासर धाम में जसनाथजी महाराज के मंदिर में हुई चोरी की वारदात में अज्ञात चोर मंदिर का गेट तोड़ कर चालीस किलो चांदी का छत्र,सौ ग्राम सोने के गहने और ढाई लाख रूपये चढ़ावे की नगदी भी ले गये। इतना ही बैखोफ चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग डिवाइस भी ले गये। सोमवार देर रात हुई चोरी की इस वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी तेजस्वनी गौतम के साथ जिला पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे,डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम भी मौके पर बुलायी गई। पुलिस ने चोरों के सुराग जुटाने के लिये मंदिर का चप्पा चप्पा खंगाला ।किमती सामान चोरी कर ले गये। सीआई जामसर इंद्र कुमार ने चोरी की इस घटना के बारे में बताया कि अब तक की जांच पड़ताल में पता चला है कि अज्ञात चोर दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर आये थे। पुलिस ने मौके पर चोरों के कुछ अहम सुराग जुटाये है,जल्द ही वारदात का खुलासा हो जायेगा सुबह मंदिर खुलने पर चोरी का पता चला चोरों ने सोमवार देर रात मंदिर का गेट तोडक़र अंदर घुसे और इत्मीनान से वारदात को अंजाम देकर निकल गये। मंगलवार सुबह जब पुजारी व दर्शनार्थी पहुंचे तो चोरी का पता चला। मंदिर गेट के पास ही सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग मशीन भी यहीं लगी हुई थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने मोटर साइकिलों पहियों के निशान देखकर चोरों को ढूंढना शुरू कर दिया। पता चला है कि चोरों ने मंदिर में केवल प्रतिमाएं ही छोड़ी हैं। बाकी सब चुरा कर ले गए। पुलिस गांव में लगे अन्य कैमरों, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर रही है।
–श्रद्धालूओं में फैला आक्रोश जसनाथी संप्रदाय के इस जग प्रसिद्ध मंदिर मे हुई चोरी की वारदात से कतरियासर के ग्रामीणों समेत श्रद्धालूओं में आक्रोश फैल गया। वहीं चोरी की वारदात के बाद  मंदिर बंद होने से भी श्रद्धालूओं को निराश होकर लौटना पड़ा। श्रद्धालूओं से चोरी के लिये  पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.