लगातार दो बार जीतने के बावजूद पिछला चुनाव हारी सीटों पर भाजपा लगाएगी जोर,
बीकानेर पश्चिम और खाजूवाला सीट भी सूचि में शामिल
__________________________________________
आईरा वार्ता समाचार,बीकानेर। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है,इस रणनीति में उन सीटों पर खास फोकस किया जा रहा है!
जहां लगातार दो बार जीतने केबावजूद पिछले चुनावों में हार मिली थी। इन सीटों पर मोर्चों-विभागों को जुटा दिया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारी भी फोकस कर रहे हैं,कुछ सीटों पर दिग्गज नेता हारे थे। आगामी तीन माह में इन सीटों को लेकर काम होगा। बड़े कार्यक्रम भी प्लान किए जाएंगे। प्रदेशभर में ऐसी करीब साठ सीटें शामिल की गई है। इनमें जिले की बीकानेर पश्चिम और खाजूवाला विधानसभा सीट भी शामिल है।
जानकारी में रहे बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट साल 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावो में भाजपा के दिवंगत विधायक डॉ.गोपाल जोशी ने कांग्रेस के डॉ.बीडी कल्ला को हराया था,इसी तरह खाजूवाला सीट पर भी भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ ने लगातार दो बार जीत दर्ज कराई मगर पिछले विधानसभा चुनावों में दलित वोटरों का कांग्रेस की ओर धू्रवीकरण हो जाने के कारण डॉ.विश्वनाथ भारी अंतर से हार गये थे। अब इन सीटों पर वोटबैंक के नजरिए से संपर्क अभियान चलाने के अलावा सरकार के कदमों की जानकारी भी दी जाएगी। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, दलित मोर्चा व अन्य मोर्चों को संबंधित वर्ग के लिए उठाए सरकार के कदमों का पूरा अभियान तैयार करके दिया गया है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान में हारी सीटों पर महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी, अजा-जजा और किसान मोर्चा को ज्यादा काम करने की नसीहत दी गई है। निचले स्तर पर काम करने को कहा गया है। कुछ जगह से प्रभारियों का फीडबैक न होने से उन्हें बदला जा सकता है।

