Logo

हज 2023 के लिए पहली किस्त जमा करवाने की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ी

आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर – प्रदेश हज कमेटी सदस्य जावेद पडिहार के अनुसार हज यात्रियों कोविड की पालना करनी होगी साथ ही प्रदेश हज कमेटी की मीटिंग 17अप्रेल को जयपुर में होगी इसमें सभी तरह की जानकारियां व हज यात्रियों का शिविर कब आयोजित किया जाना है सहित सभी जानकारियां मिल जाएगी ऐसी संभावना है। और अजीज महावत का हज ट्रेनिंग के चयन हुआ ।जिला हज कमेटी प्रवक्ता एन डी कादरी एवं अनवर अजमेरी ने बताया कि पहली किस्त के रूप में 81800/- रुपए जमा करवाने की तिथि 12.04.2023 से बढ़ाकर 15.04.2023 एवं दस्तावेज प्रदेश हज कमेटी जयपुर में जमा करवाने की तिथि 14.04.2023 से बढ़ाकर 18.04.2023 कर दी गई । हाजियों के होटल कि तलासहज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन पंवार व हज कमेटी जिला संयोजक अकबर अली खादी के अनुसार बीकानेर से हज 2023 में जाने वाले सभी यात्रियों ने अपनी पहली किस्त 81800/- रूपए जमा करवाने के साथ साथ अपने दस्तावेज भी हज कार्यालय जयपुर में जमा करवा दिए गए हैं। एन डी कादरी प्रवक्ता हज कमेटी बीकानेर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.