गलती हो गई तो कोई बात नहीं हमको दे दो, हम अवसर देंगे उनको संसार देखने के -ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। गुरुवार को जब टीम सावधान इन्डिया 077 के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया को नयाशहर थाना पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि लालगढ़ रेलवे कॉलोनी में एक खुले मैदान में नाली के किनारे एक भ्रुण मिला है, सूचना मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची भ्रुण को अपने कब्जे में लिया, साथ ही ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने पोस्ट मार्टम करवाकर मुक्तिधाम पहुंचे, भ्रुण की सुपुर्दगी पुलिस से ली गई तथा उक्त भ्रुण का विधि-विधान से अंतिम संस्कार गया, बाद में भदौरिया के द्वारा एक मार्मिक अपील जारी की गई बड़े ही विनम्रता से उन्होंने ने आग्रह किया कि मैंने अपने 46 साल के समाज सेवा काल के दौरान लगभग 200 से अधिक नवजात तथा भ्रुण आदि का अंतिम संस्कार कराया है ,इनमे 80 प्रतिशत नवजात शिशु जिनको नालों, सुने मैदानों, झाड़ियों आदि मैं फैंका गया उनमे कन्याओं के शव थे बड़े ही भावुक होकर ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने उन युवा बालक बालिकाओं अथवा जो लड़की नहीं चाहते हैं उनसे कर बद्ध तथा रोते हुए प्रार्थना करते हैं कि हम कभी भी युवाओं के जोश मैं या भूल बस यदि कोई अनचाहा शिशु पैदा हो जाता है उस गलती का हम समर्थन कभी भी नहीं करते फिर भी ऐसा हो जाता है तो हमारी अपील है कि जो संसार में आ चुका है चाहे वह लड़की हो या लड़का उसको यूँ ही मरने के लिए नाली, झाड़ी, सुनी जगह पर मत फेंके, अथवा लड़की पैदा हो गई है तो भी आप उसे इस दुनियां में आने दो जीवन देने का अधिकार सिर्फ भगवान का है, हमको आप सूचना करो,उक्त भ्रुण अथवा पूर्ण विकसित बालक बालिका हो आप टीम सावधान इन्डिया 077 के हेल्प लाइन कंट्रोल रूम को सूचित करो ,हम आपकी जानकारी भी गुप्त रखेंगे,उस नव जात बालक हो या बालिका सरकारी सहयोग के द्वारा उसे अनाथ आश्रम, बालिका ग्रह आदि के माध्यम से उसके जीवन को संवारने तथा उसके उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव मदद करेंगे अतः हमारी प्रार्थना है कि बालक बालिकाओं को मारने के प्रयास ना करें,अगर नवजात शिशु पैदा होने से पहले कोख में भी मर जाता है तो भी उसके शव को भी आप हमें सुपुर्द कर सकते हैं हम उसका उसके धर्म के अनुसार पूर्ण विधि-विधान से अंतिम भी करेंगे,आज जो भ्रुण मिला वह भी पूर्ण रूप से विकसित कन्या का शव था जिसे टीम सावधान इन्डिया 077 के ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, प्रेम सिंह राठौर के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया ज्ञात हो टीम सावधान इन्डिया 077 के के ठाकुर के द्वारा अपने साल के सेवा काल में 200 से अधिक भ्रुण का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया जा चुका है।

