बीकानेर रैंज में कुख्यात बदमाशों पर पुलिस का ऑपरेशन अटैक घातक हथियारों के साथ गैंगस्टरों के गुर्गो को दबोचा।
आईरा समाचार बीकानेर। राजस्थान पुलिस महानिदेशक के आव्हान पर कुख्यात अपराधियों को दबोचने के लिये शनिवार की रात बीकानेर रैंज में चलाये गये ऑपरेशन अटैक के तहत पुलिस ने घातक हथियारों के साथ गैंगस्टरो के गुर्गो को धर दबोचा। आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर रैंज पुलिस के चारों जिलों में चलाये गये ऑपरेशन अटैक के तहत सर्जिकल स्ट्राइक के अंदाज में की गई कार्यवाही में पुलिस टीमों ने अपराधियों के घरों और ठिकानों पर छापामारी की। इस कार्रवाई में रैंज के चारों पुलिस अधीक्षकों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की पिच्चानवें टीमों में सोलह सौ पुलिसकर्मी शामिल रहे। कार्यवाही से पहले पुलिस ने साईबर सेल की मदद से रैंज में सक्रिय तमाम अपराधियों का फिडबैक जुटा लिया था। पुख्ता तौर पर फिडबैक जुटाने के बाद शनिवार की रात आईजी ओमप्रकाश का निर्देश मिलते ही पुलिस टीमें कार्यवाही को अंजाम देने के लिये निकल पड़ी। इसके लिये पुलिस ने गोपनीय अंदाज में कार्ययोजना बनाई और संबंधित थानों की पुलिस को इसकी भनक नहीं लगने दी। ऑपरेशन अटैक की कार्रवाही से अपराधियों में हडक़ंप सा मच गया और वह पुलिस के कहर से बचने के लिये इधर-उधर भागदौड़ करने लग गये। लेकिन पुलिस की मजबूत घेराबंदी के आगे उनकी एक नहीं चल पाई । शनिवार की रातभर चली इस कार्यवाही के बाद रविवार सुबह सदर थाना के पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में रैंज आईजी ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश पर संगठित अपराधिक गिरोहो के खिलाफ रैंजभर में चलाये गये इस अभियान के तहत पुलिस ने बीकानेर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़ और चुरू में सघन कार्यवाही कर गैंगस्टरों से जुड़े गुर्गो के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गये। छापामारी में बीकानेर पुलिस ने गजनेर थाना इलाके के गांव गोलरी में आंनदपाल गैंग के गुर्गे राजूसिंह को दबोच कर उसके कब्जे से एक पिस्टल,रिवॉल्वर,बारह बोर बंदूक,44 जिंदा कारतूस,डबल डेकर गन व एक एयर गन व बुलेट प्रुफ जैकेट जब्त किये। वहीं गंगाशहर इलाके में दबिश देकर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हरिओम रामावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किये। इसी तरह श्रीगंगानगर पुलिस ने हार्डकोर अपराधी कुलजीत राणा , लॉरेंस गैंग से जुड़े आशीष बिश्नोई को गिरफ्तार किया।
विशेष टीमों का किया गया था गठन
ऑपरेशन अटैक की व्यूहरचना आईजी ओमप्रकाश और रैंज के चारों जिला पुलिस अधीक्षकों ने मिलकर की थी। ऑपरेशन के लिये बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतक की अगुवाई में पिच्यानवें टीमों का गठन किया जिसमें आईपीएस और आरपीएस अफसरों समेत पांच सौ पुलिसकर्मी शामिल थे। टीमों में पांच दर्जन गाडिय़ों का काफिला रेपिड एक्शन फोर्स के सशस्त्र जवानों को भी शामिल किया गया। अपराधी बचकर भाग ना पाये इसलिये कार्यवाही से पहले उनके घरों और ठिकानों की घेराबंदी कर कार्रवाही को अंजाम दिया गया। कार्रवाही में गैंगस्टरों से जुड़े दो गुर्गो के अलावा 34 बदमाशों को हिरासत में लिया गया 12 गाडिया जब्त की गयी आनंदपाल ने फरारी के समय राजूसिंह को दिये थे हथियार
आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने पुख्ता तौर पर फिडबेक जुटा लिया था कि गोलरी में आंनदपाल सिंह गैंग के सदस्य रहे राजूसिंह के पास हथियारों की खेप मौजूद है। यह हथियार आंनदपाल ने फरारी के दौरान राजूसिंह को दिये थे।
आनंदपाल का एनकाउंटर हो जाने के बाद राजूसिंह ही इन हथियारों और बुलेट प्रुफ जैकेट का इस्तेमाल कर रहा था। राजूसिंह सिंह संगीन अपराधी है जिसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर मय दो जिंदा कारतूस, एक 12 बोर बंदूक मय 42 जिंदा कारतूस, दो 22 गन व एक एयर गन व बुलट प्रुफ जैकेट किया बरामद ।
अवैध हथियार के साथ हत्थे चढ़ा हरिओम रामावत
आईजी ने बताया कि राजू ठेहट मर्डर कांड के बाद रोहित गोदारा गैंग से जुड़े गंगाशहर निवासी हरिओम रामावत की भूमिका भी संदिग्ध थी,पुलिस से छुपता घूम रहा था। शनिवार की रात पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसके कब्जे से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किये। आईजी ने बताया कि हरिओम रामावत मारपीट, अपहरण, फायरिंग करने, फिरौती वसूलने गैंग ऑपरेट करने का गंभीर अपराध करता रहा है। जो पिछले दिनों जयपुर में आर्म्स एक्ट मामले में अपनी गैंग के के साथ गिरफतार हुआ था। जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद पुलिस लगातार सरगर्मी से पीछा कर रही थी। अभी हाल में रोहित गोदारा गैंग की अपराधिक वारदातों में हरिओम भी संदिग्ध भूमिका को देखते हुए उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिस्ट्रीशीटर सुखदेव धवल के पास मिली अवैध शराब की खेप
आईजी ने बताया कि अभियान के तहत मोनू गैंग के गुर्गे सुखदेव धवल के ठिकाने पर दबिश दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। उन्होने बताया कि सुखदेव धवल के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज है। बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने अभी हाल ही में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। सुखदेव धवल रोहित गोदारा गैंग, गुठली गैंग के सम्पर्क में रहा है। पुलिस उसकी गैंग का नेटवर्क खंगाल रही है। फिलहाल उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये अधिकारी रहे शामिल
ऑपरेशन में बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के साथ एएसपी सिटी हरिशंकर यादव,एएसपी ग्रामीण सुनिल कुमार,सीओ सदर शालिनी बजाज समेत कई थानों के थाना प्रभारी और जिला पुलिस की स्पेशल टीम भी शामिल रही।

