सामाजिक महिला कार्यकर्ता अर्चना सक्सेना सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित हुई
आईरा समाचार बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर बीकानेर की तरफ से सुषमा स्वराज अवार्ड 2023 आयोजित किया गया ,जहां बीकानेर की अर्चना सक्सेना वीआर फाउंडेशन की फाउंडर नेशनल प्रेसिडेंट को सामाजिक कार्य में सक्रिय रहने और महिलाओं के प्रति कार्य करने के उपलक्ष में भूमिका निभाने पर सुषमा स्वराज 2023 के अवार्ड से सम्मानित किया गया जहां वीआर फाउंडेशन की फाउंडर विजय मुंगिया भी उपस्थित रही, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ,शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ,सुनीता मोहता ,डॉक्टर संतोष सुथार , किन्नर मुस्कान अग्रवाल ,मधुरिमा सिंह सहित आदि महिलाएं उपस्थित रही।

