Logo

बीकानेर कुचिलपुरा में छोटी मोटी बात को लेकर फायरिंग,पुलिस कर रही है मामले की जांच,

आईरा समाचार,7/03/2023 बीकानेर होली केे  दिन फायरिंग,

बीकानेर में इन दिनों फायरिंग की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। होली के दिन कुचीलपुरा इलाके में हुई फायरिंग में एक युवक बाल-बाल बच गया। अब इस मामले में सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है, जिसके बाद से पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही

फोटो गूगल से अपलोड की हुई केेेवल समाचार उद्देश्य से

कुचीलपुरा में रहने वाले 25 वर्षीय सवाई सिंह  ने इस  का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि ताहिर, नियाज तैली, अख्तर उर्फ बाबूड़ी ने उस पर हमला किया है। इस दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। गोली सवाई सिंह के पास से होते हुए गुजर गई। जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर सवाई सिंह वहां से निकला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का प्रयास करने की धारा 307 जोड़ते हुए मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही अन्य भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मोहले वासियों ने बताया कि कार रास्ते मे खड़ी करने को लेकर  आपस मे झगड़ा हुआ था, मोहले वासियों ने बताया कि ये लड़के बदमाश किस्म के है जो आये दिन झगड़ा करते रहते है। 

आजकल बीकानेर में लग भग हर महीने दो से तीन फायरिंग की घटनाएं हो रही है। ये तब है जब अवैध हथियारों की धरपकड़ भी रोज हो रही है। इसके बावजूद भी आये दिन अवैध हथियारों  को पकड़ रही है पुलिस,,हालांकि पुलिस ने लगभग सभी थाना एरिया में अभियान चलाकर अवैध हथियार रखने वाले व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।,

आये दिन फायरिंग की घटना हो रही है। आम लोगो मे डर का माहौल है। आखिर इनके पास अवेध हथियार कन्हा से ,आरहे है। कोंन है इनका सरगना जो हथियार सफ्लाई कर रहा है। ये भी जांच का विषय है। 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.