पार्षदों ने थाने पहुंचकर विरोध जताया,बीकानेर से आईरा न्यूज़।
पार्षदों ने थाने पहुंचकर विरोध जताया
आईरा वार्ता समाचार,बीकानेर। शहरी रोजगार गारंटी योजना में काम करने वाली महिला कार्मिकों व पार्षदों के बीच का झगड़ा अब पुलिस थाने पहुंच गया है। कल बुधवार को इन महिला कार्मिकों ने थाने में मामला दर्ज करवाया था और आज गुरुवार को निगम के पार्षद प्रदीप उपाध्याय, मनोज विश्नोई, बजरंग सोकल,अनुप गहलोत, विनोद धवल,दिपक गहलोत सहित आदि लोग थाने पहुंच गये। थाने में पार्षदों ने महिला कार्मिकों के खिलाफ परिवाद दिया है। उधर सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह का कहना है कि दोनों ही पक्षों की ओर से परिवाद दायर किए गए है। मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जाएगी।

