Logo

ठंड के बीच भारी बारिश के लिए रहें तैयार, मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी

आईरा वार्ता मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में 9 और 10 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में भी 9 और 10 नवंबर को बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिलेगी।मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 9 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी श्रीलंका तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ सकता है। इस निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराईकल में 11 नवंबर को भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 10 और 11 नवंबर को तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर बहुत तेज हवाएं (हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे तक) चलने की भी संभावना है।देश की राजधानी दिल्ली में आज 9 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, दिल्ली में आज और कल बारिश की संभावना है। अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली के AQI में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि हवा की क्वालिटी अभी भी गंभीर से खराब श्रेणी में ही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.