Logo

नेपाल 24 घंटों में 4 बार थर्राया, 6 की मौत,कई लोगो के मलबे दबे होने की आशंका है।

नई दिल्ली। भारत, चीन और नेपाल में मंगलवार देर रात 1.57 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3 तक मापी गई।

भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, मप्र, हिप्र और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बीती रात से लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से नेपाल और भारत में दहशत है। नेपाल में भारी तबाही की आशंका है। यहां नुकसान का जायजा लेने के लिए सेना को उतारा गया है।

भूकंप का केंद्र नेपाल रहा जहां 6.3 तीव्रता मापी गई है। एक मकान ढहने से 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीती रात दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटका महसूस किए गए। गनिमत है कि भारत में अब तक कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनएससी) के अनुसार, नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में तीन झटके (2 भूकंप और 1 आफ्टरशॉक) महसूस किए गए। तीसरा झटके के बाद एक मकान गिर गया और 6 लोगों की जान चली गई। 5.7 तीव्रता का पहला भूकंप मंगलवार को रात 9:07 बजे (स्थानीय समय) दर्ज किया गया।

इसके बाद दूसरा भूकंप रात 9:56 बजे (स्थानीय समय) पर 4.1 तीव्रता का था। पूरबीचौकी गांव के प्रधान राम प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को (स्थानीय समय) करीब 2:12 बजे 6.6 तीव्रता का तीसरा जोरदार झटका लगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.