बीकानेर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्ती जनसम्पर्क अभियान चलाया गया।
बीकानेर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्ती जनसम्पर्क अभियान चलाया गया।
आईरा वार्ता अख्तर भाई,बीकानेर। मंगलवार 8नवंबर 2022 को बस्ती जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बीकानेर नगर निगम के वार्ड नंबर 4 मेघवाल बस्ती के पार्षद हरिओम कड़ेला के आतिथ्य में वार्ड की बस्तियों में आम लोगों से जनसंपर्क किया गया एवं बस्ती वासियों को मोदी सरकार की योजना में उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई और मोदी सरकार की योजनाओं के प्रपत्र वितरण किए गए जिसमें बीकानेर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोहन लाल चांवरिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र वाल्मीकि, अनुसूचित जाति मोर्चा के शहर जिला महामंत्री राजकुमार कड़ेला,कन्हैयालाल लखन एवं रानी बाजार मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह धोबी , अमरचंद मेघवाल, कुलदीप कड़ेला,सतमल परिहार, गिरधारी लाल एवं अर्जुन चौहान आदि लोगों की उपस्थिति में प्रपत्र वितरित किए गए।