गरीबो को दर किनार कर अपनो पर मेहरबानी ग्राम प्रधानों की।
आईरा वार्ता रेणुका गुप्ता खीरी।यूपी के जिला लखीमपुर खीरी समेत तहसील पलिया कलां मे हुए पी एम आवास घोटाला भाजपा के संसदीय चुनाव मे बदल सकता है समीकरण सूत्रों से जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के द्वारा जारी आवास योजना मे सभासदो ,प्रधानों एवं आवास के लिए चयनित सर्वेयरों के द्वारा की गई जबरदस्त धन उगाही व जरूरत मंदों की जगह अपने चहेतों को लिस्ट मे दर्शा कर उनके नाम से कई कालोनियों को अपने सगे सम्बन्धियों को फायदा पहुंचाना मौजूदा सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा अगर समय रहते इस बड़ी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो इसका परिणाम अत्यंत घातक हो सकता है ।

