Logo

दीपावली पर्व पर सावधान इंडिया द्वारा अग्निशमन सेवा शिविर लगाया गया बीकानेर।

दीपावली पर्व पर सावधान इंडिया द्वारा अग्निशमन सेवा शिविर लगाया गया बीकानेर।

 

आईरा वार्ता बीकानेर, शहर के सांखला रेलवे फाटक स्थित मार्ग पर दीपावली के त्योहार पर आगजनी की घटनाओ को बुझाने को लेकर सावधान इंडिया संस्था द्वारा हमेशा की तरह इस बार भी अग्निशमन सेवा केन्द्र लगाया।  पिछले 20-25 सालों से टीम सावधान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया द्वारा दीपावली से तीन दिन पहले से लेकर दीपावली की पूरी रात तक यह सेवाएं लगाई जाती,इस संस्था लोग बाजार में कही भी दुकान, छोटी संकड़ी जगह पर दमकल से पहले आग बुझाने को पहुंचते है, कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद  पारीक ,कोटगेट थानाधिकारी प्रदीप  चारण, व्यापारी , वरिष्ठ नागरिक रामरतन चौरासिया ने इस सेवा की सराहना की।एवं साथ ही ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने कांग्रेस वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष से पारीक से बोले कि आपकी सरकार है, सर इस आग बुझाने वाले अग्निशमन यंत्र को हर घर मे, बिल्डिंग में, दुकान ,मोल शॉप इत्यादि पर लागू करवाये ,मुख्यमंत्री महोदय से बोलकर ।जिनसे आग से होने वाली दुर्घटना पर काबू किया जा सके, इस अवसर पर पारीक ने ठाकुर भदोरिया को पूर्ण भरोसा देते हुए कहा दीपावली के तुरंत बाद में पर्सनल मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर इसे लागू  करवाने के प्रयास करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.