Logo

बीकानेर में जहां हाथ रखों वहीं मिलावटखोरी टीम सीएमएचओं ने नष्ट किया साठ लीटर मिलावटी सरसो तेल

बीकानेर  में जहां हाथ रखों वहीं मिलावटखोरी टीम सीएमएचओं ने नष्ट किया साठ लीटर मिलावटी सरसो तेल आईरा वार्ता बीकानेर। मिलावटखोरी का हॅब बने बीकानेर में खाद्य पदार्थो की छोटी मोटी फैक्ट्रियों में ही बल्कि नामी फर्माे की फैक्ट्रियों में भी बड़े पैमाने पर मिलावटखोरी का खेल चल रहा है। इधर मिलावटखोरों पर शिंकजा कसने के लिये जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमसीएमएचओं डॉ.मोहम्मद अबरार पंवार के नेतृत्व में शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत ताबड़तोड़ अंदाज में कार्यवाहियों को अंजाम देने में जुटी हुई है । अभियान के तहत सीएमएचओं की टीम ने मंगलवार को करणी इंडस्ट्रियल एरिया में सीआर एग्रो इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में दबिश देकर 490 लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त किया गया तथा साठ लीटर तेल नष्ट करवाया गया । इस कार्यवाही की भनक लगने के बाद करणी इडस्ट्रीज एरिया में खाद्य पदार्थो की फैक्ट्रियों हडक़ंप सा मच गया। कई फैक्ट्री संचालक अपनी फैक्ट्रियों को बंद करके इधर-उधर हो गये। जानकारी के अनुसार करणी इंडस्ट्रीज एरिया में ऐसी कई फैक्ट्रिया है जिनमें मिलावटी देशी की बनाया जाता है। सीएमएचओं की टीम अपनी खुफिया विंग के जरिये इन फैक्ट्रियों का पता लगाने में जुटी है। सी. आर. एग्रो इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में कार्यवाही के बाद बताया कि इस फर्म की ओर से सेवन स्टार एवं शाही बीकानेरी नामक ब्रांड के खाद्य तेल बनाए जाते हैं। फर्म की फैक्ट्री में एक्सपायर्ड सरसों तेल में एसेंस मिलाकर उसे दोबारा पैक किया जाता था। उन्होने बताया कि खुफिया विंग के जरिये पुख्ता तौर पर शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को फर्म की फैक्ट्री में कार्यवाही करने पर सरसों के तेल में मिलावटखोरी का भंडाफोड हो गया। उन्होने बताया कि फैक्ट्री में जब्त किये गये सरसों तेल के सैंपल जांच के लिये: लैब में भिजवा दिये गये है,तेल में मिलावट प्रमाणित होने पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जानकारी में रहे कि टीम सीएमएचओं ने सोमवार को चौंखूटी इलाके में महेन्द्र मोदी की भूजिया नमकीन फैक्ट्री में दबिश देकर मिलावटी और दूषित मसाले जब्त किये थे। इसके बाद बीछवाल इंडस्ट्रीज एरिया में सेठिया फूड प्रोडेक्ट की दबिश देकर मौके पर 813 किलो एक्सपायर्ड रसगुल्ले नष्ट करवाये थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.