भाजपा जस्सूसर मंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर कच्ची बस्ती में बुजुर्गों को बुढ़ापे के सहारा हाथ की छड़ीयां (गेडिया) वितरण कर, बच्चों को मिठाइयां और चॉकलेट वितरित कर खुशियां मनाई
आईरा वार्ता अख्तर भाई,बीकानेर। शनिवार दिनांक 17 सितंबर 2022 बीकानेर मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जस्सूसर मंडल की कच्ची बस्तियों में बुजुर्गों, माताओं को बुढापे के सहारे छड़ी एवं गेडिया वितरण कर खुशियां मनाई। मुकेश ओझा ने बताया कि जीवन नाथ जी बगीची क्षेत्र की कच्ची बस्ती में बुजुर्गों और बच्चों को मिठाइयां खिलाकर एवं चॉकलेट वितरण कर खुशियां मनाई । पन्द्रह 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के तहत सभी बूथों पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा के पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं।जस्सूसर मंडल के सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के तहत जन सेवा कार्य कर रहे हैं, इसी कड़ी में मोदी जी के जन्मदिवस पर आज 17 सितंबर को बुढ़ापे के सहारे छड़ी वितरण के सेवा कार्य किए गए।इस मौके लाभान्वित बाबूलाल, सुरजाराम,बबली बुआ, मांगीलाल ,रेवंत राम और वरिष्ठ जन मंतूराम जी बेलदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा कच्ची बस्तियों में जनसेवा के सेवा कार्य करते हैं। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी दीर्घायु हो और भारत देश का नाम पूरे विश्व पटल पर हमेशा अग्रणी रहे, यही मंगलकामनाएं हम सभी करते हैं। बड़े बुजुर्गों को,कृत्रिम स्वास्थ्य उपकरण हाथ की छड़ी वितरण के इस कार्यक्रम में उपस्थित जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, वार्ड पार्षद प्रदीप उपाध्याय, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी, ,पूजा सुथार, बृजबाला ,मंडल के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह शेखावत , प्रभु चौधरी, भवानी प्रजापत, चंद्र सुथार,मंडल मंत्री अशोक सांखला, राजकुमार प्रजापत, बूथ अध्यक्ष चतुर्भुज राव, समाजसेवी रमण लाल बेलदार, महावीर बेलदार, शांतिलाल, सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।यह जानकारी एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा अध्यक्ष जस्सूसर मंडल भाजपा शहर जिला बीकानेर ने दी।

