Logo

डूंगरगढ़ में खूनी वारदात से गरमाया माहौल,सीआई को अवकाश पर भेजा बीकानेर।

आईरा समाचार अख्तर भाई: श्रीडूंगरगढ़ में खूनी वारदात से गरमाया माहौल,सीआई को अवकाश पर भेजा
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में शुक्रवार की रात एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या के मामले ने इस कदर तूल पकड़ा की लोग सडक़ों पर उतर आये नेशनल हाईवे जाम कर दिया और सीआई वेदपाल श्योराण को थाने से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरअसल,श्रीतोलियासर पैदल जा रहे कालूबास निवासी सांवरमल सुथार ने मौके पर महिलाओं से छेडख़ानी करने पर कुछ युवकों टोक दिया था। इससे आक्रोशित हुए युवकों ने सांवरमल पर हमलाकर दिया और एक हमलावार मनोज जाट ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। इससे सांवरमल की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात हुई इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवा दिया और वारदात में लिप्त तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। मगर वारदात का मुख्य अभियुक्त मनोज जाट फरार हो गया। कस्बे में सुबह आग की तरह फैली इस खूनी वारदात की खबर से लोगों में आक्रोश भडक़ गया । आक्रोशित लोग सुबह सेवरे ही थाने के बाहर इक्कठा हो गये और घेराव कर लिया। विरोध के चलते कस्बे के व्यापारियों और दुकानदारों ने बाजार बंद  रखा और प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों और सुथार समाज के लोगों ने वारदात के मुख्य आरोपी मनोज जाट के गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कस्बे में माहौल तनावपूर्ण होने की सूचना मिलने के बाद एसपी योगेश यादव के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण सुनिल कुमार भी  श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गये और एतिहात के तौर पर सेरूणा थाना पुलिस और आरएसी का जाब्ता भी बुला लिया। देर अपरान्ह तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद थाने में हुई समझौता वार्ता के दौरान एएसपी ग्रामीण सुनिल कुमार ने प्रदर्शनकारी लोगों की मांग पर सीआई श्रीडूंगरगढ़ वेदपाल श्योराण को अवकाश पर भेज दिया और आश्वासन दिया कि वारदात के मुख्य अभियुक्त मनोज जाट को चौबीस घंटे के अंतराल में गिरफ्तार कर लिया जायेगा। थाने में हुई समझौता वार्ता में मृतक के परिजनों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल सुथार,देहात भाजपा अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक और छैलूसिंह भी मौजूद रहे। महिलओं से छेडख़ानी टोका तो कर दिया चाकू से हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात हुए इस हत्याकांड को लेकर कालूबास निवासी मृतक सांवरमल सुथार के सगे भाई श्रीभगवान सुथार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार की शाम मेरे साथ मेरा भाई सांवरमल,दोस्त छत्रपाल सिंह राजपूत श्रीतोलियासर धाम की पैदल यात्रा पर जा रहे थे। शाम करीब साढे आठ बजे हम लोग श्रीतोलियासर मंदिर की कांकड़ के पास पहुंचे तो धीरदेसर चौटियान निवासी मनोज जाट पुत्र दुलाराम,लेखराम पुत्र पुराराम जाट और उनके साथ दो तीन अन्य युवक मोटर साइकिले लिये हुए खड़े पैदल जा रही महिलाओं के साथ छेडख़ानी कर रहे थे। मेरे भाई सांवरमल ने उन्हे टोका तो मनोज,लेखराम और उनके दो तीन साथियों ने सांवरमल को घेर मारपीट शुरू कर दी और मनोज जाट ने चाकू निकाल कर सांवरमल के सीने में घौंप दिया। हमने मनोज जाट,लेखराम और उनके साथियों को पकड़े का प्रयास किया लेकिन वह भाग गये। हमने मौके पर खून से लथपथ संावरमल को श्रीडूंगरगढ़ के होस्पीटल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीन जनों को निगरानी में ले लिया है। इनमें नामजद मुलजिम लेखराम भी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.