Logo

बीकानेर निर्जला,एकादशी पर मेला11जून,को,प्रशासन समुचित व्यवस्था,करवाए,सीताराम,कच्छावा

आईरा वार्ता,बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में दिनांक 11.06.2022 वार शनिवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विशाल मेला लगेगा।श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट मण्डल सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पंकज शर्मा से मिला तथा निर्जला एकादशी मेले में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु ज्ञापन दिया।शिष्टमण्डल ने पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर से इस मेले में पुलिस व्यवस्था, टेन्ट व्यवस्था, पानी व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, झूलो की मरम्मत, खराब लाईटे ठीक करने, सफाई व्यवस्था आदि की मांग की।शिष्टमण्डल ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि मेेले में अन्य राज्यों के असामाजिक तत्व आ जाते है तथा मेले में महिलाओं के चैन एवं पर्स की चोरी की घटनाऐं होती है। इसे ध्यान में रखते हुए मेले में समुचित पुलिस व्यवस्था करने की मांग की।शिष्ट मण्डल में सीताराम कच्छावा, मनोज सेवग, विनोद महात्मा, अशोक सोनी, एडवो. ओमप्रकाश भादाणी, शिवप्रकाश सोनी, शशि कुमार दरगड़ तथा घनश्याम महात्मा आदि समिति के सदस्य शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.