आईरा न्यूज, बीकानेर। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा बहू को प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता ने पति, सास-सुसर सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। जिसकी जांच एसआई पिंकी गंगवाल कर रही है। पुलिस के अनुसार चौतीना कुआं क्षेत्र निवासी लीला पत्नी देवेन्द्र गहलोत ने अपने भाई के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसकी शादी 29 जनवरी 2019 को देवेन्द्र पुत्र कन्हैयालाल गहलोत के साथ संपन्न हुई। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी। विवाहित यह सोच कर चुप रही कि उसका घर बसा रहे। लेकिन शादी के करीब 8 माह बाद सास, ससुर, पति व देवर ने मिलकर दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। उस दौरान विवाहिता 4 माह अपने पीहर में रही।

उसके पश्चात ससुराल वाले विवाहिता के पीहर आये और अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में विवाहिता को राजीखुशी रखने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गये। विवाहिता के ससुराल जाने के बाद वह गर्भवती हो गई। लेकिन ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर फिर से परेशान व मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाहिता के पेट में पांच-छ: माह का बच्चा था फिर भी ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और वह पीहर जाकर रहने लगी। उसके बाद विवाहिता ने बच्चे को जन्म दिया। दो माह बाद फिर पंचायती हुई और ससुराल वालों ने मारपीट व दहेज की मांग करने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि 10 जून 2021 ससुराल वालों ने 50 हजार रुपए, एसी व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की और फिर घर से बाहर निकाल दिया। 2022 में फिर पंचायती हुई जिसमें ससुराल वालों ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में दहेज को लेकर मारपीट नहीं करने की बात कही है।आरोप है कि 27 मई 2022 को शाम 8 से 9 बजे के बीच सास, ससुर, देवर व पति ने मिलकर दहेज की मांग को लेकर मारपीट की। इस दौरान ससुर ने बाल पकड़कर जमीन पर गिराया, सास ने हाथ मरोड़ा। इस प्रकार सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में विवाहित को चोटें आई। सिर में चोट लगी। मारपीट करने के बाद विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान आस पड़ौस के लोगों ने विवाहिता के भाई को सूचना दी। भाई गंगाशहर पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचा और विवाहिता को कमरे से बाहर निकाल अपने साथ ले गया। आरोप है कि विवाहिता ने ससुराल वालों से अपना स्त्रीधन मांगा तो देने से इनकार कर दिया। लेकिन 27 मई 2022 को मामा की लड़की की मृत्यु हो जाने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं करवाई पाई। ऐसे में उसने अब मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर पति देवेन्द्र, ससुर कन्हैयालाल, सास सरस्वती देवी व महेन्द्र गहलोत के खिलाफ धारा 498ए, 406, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू