आईरा वार्ता अख्तर भाई,बीकानेर। वरिष्ठता के आधार पर सफाई कर्मचारियों को जमादार के पद पर पदौन्नति देने तथा वरिष्ठ जमादारों को रिक्त पदों पर स्वास्थ्य निरीक्षक लगाने सफाई कार्य में ठेका प्रथा समाप्त कर जनसंख्या के अनुपात में सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के कई संगठनों ने संयुक्त रूप से सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी की अगुवाई में आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की वाजिब मांगों का निस्तारण दस दिनों में करने का अल्टीमेटम आयुक्त को दिया। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन चलाने की बात कही। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने 12 घंटे सफाई कार्य करवाने पर आपति जताने के साथ सफाई कार्य करवाते समय उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी। वहीं एक वर्ष से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का स्थानान्तरण करने तथा अनेक पदों पर स्थाई पदोन्नति करने की गुहार भी लगाई। ज्ञापन देने वालों में गजराज चांवरिया,गणेश चंदेलिया,रतनलाल चांवरिया,थानमल पंडित,रामप्रसाद,जितेन्द्र नैयर,राहुल जादूसंगत सहित अनेक सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
कर्मचारियों की बाजिब मांगों का दस दिनों में निस्तारण करें अन्यथा आन्दोलन करेंगे।

इकबाल खान एक पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया पब्लिशर हैं। वे आईरा वार्ता न्यूज नेटवर्क के संस्थापक हैं, जो देश-विदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरों को निष्पक्ष रूप से डिजिटल माध्यम में प्रकाशित करता है। उनका उद्देश्य जनहित की सटीक और विश्वसनीय जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है।
कार्यालय
आईरा हाउस, एसबीआई बैंक वाली गली, तिलकनगर, बीकानेर, राजस्थान, भारत
संपर्क
एडिटर इकबाल खान
मोबाइल: 9667508787
ईमेल: airavarta@gmail.com

