Logo

गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत भाजपा बीकानेर देहात ने मण्डल स्तर पर किये सम्मेलन व जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र पर किसानों के साथ सुना मोदी जी का संदेश

आईरा वार्ता इक़बाल ,बीकानेर- आज भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार द्वारा आज किसान सम्मान निधि की 11 वी किस्त जारी करने के उपलक्ष्य में देहात मण्डलो पर सम्मेलन आयोजित किया गये। इसी कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर रिज, शिमला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित “गरीब कल्याण सम्मेलन” को कृषि विज्ञान केन्द्र बीछवाल मे जिला देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में सभी किसान भाईयों के साथ सुना गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल अरविंद चारण सहित किसान व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने केन्द्र सरकार द्वारा 8 साल में गरीब कल्याण की सभी योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया। मोदी सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ सभी योजनाओं पर विस्तार से किसान भाईयों को योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र सरकार किसानों के लिए पूरी समर्पित है। आज किसान सम्मान निधि की 11 वी किस्त जारी हुई और जो वंचित रह गए हैं उन्हें भी किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होने के लिए जुड़ने के लिए बताया । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने केन्द्र सरकार की मोदी सरकार द्वारा गरीबों किसानों के हित में निर्णय लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया,भाजपा देहात सभी मण्डलो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी स्क्रीन पर सुना गया जिसमें श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी का प्रसारण सुना खाजूवाला विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मण्डल अध्यक्ष जगविंदर सिन्धु की अध्यक्षता में सम्मेलन हुआ मोदी के प्रसारण का सुना गया लुणकरणसर में विधायक सुमित गोदारा की अध्यक्षता में किसानों व‌ भाजपा कार्यकर्ताओं ने क़ृषि विज्ञान केन्द्र मोदी जी बड़ी स्क्रीन पर सुना गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.