Logo

बीकानेर स्वास्थ्य के,प्रति महिलाओं का स्वयं जागरूक होना जरूरी,डॉ,अर्पिता गुप्ता,

महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित आईरा वार्ता बीकानेर। आर एल जी संस्थान द्वारा वार्ड संख्या 67 की विनोबा बस्ती में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि किसी भी महिला या किशोरी के स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है उसका दिल दिमाग शरीर का स्वस्थ रहना। जिसके लिए उनके द्वारा स्वस्थ रहने के लिए विस्तार मे स्वच्छता व स्वस्थ आहार के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को समझाया कि  शरीर में अगर कुछ बदलाव नजर आए तो नजरअंदाज ना करें नियमित रूप से अपनी जांच करवाएं। संस्थान की उपाध्यक्ष नीति शर्मा ने महिलाओं को जीवन में योग का महत्व समझाया।संस्थान के महामंत्री रमेश सियोता ने स्वास्थ्य संबंधित नि:शुल्क सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर महिलाओं द्वारा महावारी से संबंधित कई जिज्ञासा को  डॉ. गुप्ता द्वारा समझाया गया ।इस अवसर पर संस्थान द्वारा महिलाओं व किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन के पैकेट वितरित किए गए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता फूल कुमारी तंवर व सहायिका इंदिरा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.