Logo

राजस्थान कांग्रेस के सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर-जोधपुर को भी मिली जिम्मेदारी

आईरा समाचार जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ (SJEC) के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। प्रदेश महासचिव के पद पर गहेन्द्र सिंह खिच्ची कोटा, अनुराग दधीच राजसमंद और भंवर सिंह चूरू को जिम्मेदारी दी गई है। बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष के रूप में करणी सिंह राजपुरोहित तथा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष के रूप में मनोज गहलोत को नियुक्त किया गया है। प्रदेश सचिव के रूप में डूंगर मल प्रजापत, तरुण गहव, बेनजीर बानो, विपिन करकड़, सूरज करण जाट, संतोष कुमार शर्मा, दलीप सिंह पवार, जय बहादुर माथुर, बनवारी साहू, हेमाराम भील, मोहन सिंह गुरड़ई और अशोक मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। नियुक्तियों की सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, संगठन महासचिव ललित तूनवाल और वार रूम चेयरमैन जसवंत गुर्जर को भी भेजी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.