Logo

सीमांकन के बाद कब्जे का आरोप, अतिक्रमण हटाने की मांग

सीमांकन के बाद कब्जे का आरोप, अतिक्रमण हटाने की मांग

भवानी आचार्य बीकानेर। ग्राम पंचायत सुरधना चौहानान निवासी पवन कुमार आचार्य ने खसरा संख्या 335 में सीमांकन के बावजूद कथित अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए तहसीलदार बीकानेर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीएम, जिला कलक्टर, बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए), पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित राजस्व अधिकारियों को भी भेजी गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि खाता संख्या 223 के अंतर्गत आने वाले खसरा संख्या 335 सहित अन्य खातों का राजस्व विभाग द्वारा विधिवत सीमांकन कराया गया था। सीमांकन के दौरान सभी संबंधित खातेदार मौके पर उपस्थित रहे, मौका रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए गए तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। उस समय किसी भी पक्ष ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई थी।

आरोप है कि 29 जुलाई 2026 को प्रहलाद सिंह पुत्र रामसिंह ने सीमांकन की अनदेखी करते हुए विवादित भूमि में कथित रूप से अवैध बुवाई कर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध के बावजूद बुवाई जारी रखने का भी आरोप लगाया गया है।

पवन कुमार आचार्य ने तहसीलदार से मांग की है कि मौके का पुनः निरीक्षण कराया जाए तथा सीमांकन रिपोर्ट, मौका रिपोर्ट और वीडियोग्राफी को साक्ष्य मानते हुए कथित अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

नोट: यह आरोप ज्ञापन में लगाए गए हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.