सागर क्लब बना रंगरेज प्रीमियर लीग 2026 का चैंपियन, अल्फाज़ बने मैन ऑफ द सीरीज़
सागर क्लब बना रंगरेज प्रीमियर लीग 2026 का चैंपियन, अल्फाज़ बने मैन ऑफ द सीरीज़
बीकानेर। रंगरेज युवा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रंगरेज प्रीमियर लीग (आरपीएल) 2026 का रोमांचक फाइनल मुकाबला रेलवे ग्राउंड में खेला गया। कड़े मुकाबले में सागर क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुल्तान क्लब को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में सुल्तान क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में सागर क्लब ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट खोकर 119 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अल्फाज़ को मैन ऑफ द सीरीज़ चुना गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 अगस्त को सादुल क्लब मैदान में हुआ था, जिसमें समाज की आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में रेलवे ग्राउंड पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। वहीं मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया, जिसे देश-विदेश में लाखों लोगों ने देखा।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, महबूब रंगरेज, बाबू भाई, इमरान नागौरी, असलम नागौरी, कांग्रेस नेता सईद लोहार, शहर कांग्रेस सचिव शकील स्टार, सादिक अली, मोहम्मद मूसा, हसन अली, बबली अली, आरिफ भाई, सलमान रंगरेज, अहमद रंगरेज, अस्कर अली, कुर्बान अली, फईम रंगरेज, शाहिद रंगरेज, रसीद रंगरेज, इमरान अली, हाकिम अली सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हनुमान शाह ने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मजबूत मंच हैं। यदि युवा निरंतर खेलों में भाग लेते रहेंगे तो वे राष्ट्रीय और पेशेवर स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया।

