Logo

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बीकानेर  पत्रकार इकबाल खान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी के नेतृत्व में संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम की बिगड़ी व्यवस्थाओं और अव्यवस्थाओं को लेकर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में पीबीएम अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों, स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र सुधार की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की।ज्ञापन सौंपने वालों में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शशिकला राठौड़, पूर्व पार्षद मुजाहिद, प्रदेश महामंत्री गौरीशंकर गहलोत, अभाव अभियोग विभाग के शहर अध्यक्ष नंदलाल गहलोत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.