Logo

राजस्थान में NEET पेपर लीक मामला गरमाया, राहुल गांधी ने छात्र के परिवार से की मुलाकात

आईरा बीकानेर राजस्थान में NEET पेपर लीक मामले को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उस छात्र के परिवार से मुलाकात की, जिसने कथित तौर पर पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। राहुल गांधी ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर परीक्षा प्रणाली को लेकर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्ष लगातार परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है, जबकि सरकार जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.