बीकानेर देहात अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियां, अनारदीन गौरी बने जिला उपाध्यक्ष
बीकानेर जिला देहात अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार अनारदीन गौरी जिला उपाध्यक्ष, मास्टर चिरागुदीन जिला प्रवक्ता और फारूक राठौड़ देशनोक नगर अध्यक्ष मनोनीत बीकानेर। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौकदार के निर्देशानुसार और बीकानेर जिला देहात अध्यक्ष एडवोकेट सत्तू खान के नेतृत्व में आज बीकानेर जिला देहात अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से की गई इन नियुक्तियों में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।अल्पसंख्यक विभाग के जिला देहात अध्यक्ष एडवोकेट सत्तू खान ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की सहमति से अनारदीन गौरी को जिला उपाध्यक्ष, मास्टर चिरागुदीन राठौड़ को जिला प्रवक्ता और फारूक राठौड़ को देशनोक नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।इन नियुक्तियों की घोषणा होते ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को सोशल मीडिया, फोन और व्यक्तिगत रूप से बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को धरातल पर औ

