Logo

जूनागढ़ के पीछे खुले नाले की आखिर निगम ने ली सुध, स्थानीय लोगों को मिली राहत

जूनागढ़ के पीछे खुले नाले की आखिर निगम ने ली सुध, स्थानीय लोगों को मिली राहत

अख्तर भाई बीकानेर के जूनागढ़ किले के पीछे स्थित फर्नीचर रोड और सूरसागर क्षेत्र में पिछले कई महीनों से खुले पड़े गंदे पानी के नाले और अधूरे सड़क निर्माण कार्य से आमजन एवं व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नगर निगम प्रशासन ने मामले की सुध लेते हुए नाले और सड़क के शेष पड़े कार्य को पूरा करवाकर रिपेयर कार्य कराया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार लंबे समय से खुले नाले के कारण यह मुख्य मार्ग अवरुद्ध जैसा हो गया था। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। फर्नीचर व्यवसायियों का कहना था कि अधूरे पड़े कार्य के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा था।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर आवाज उठाई। क्षेत्रवासियों द्वारा बार-बार शिकायतें करने और मीडिया में मुद्दा उठने के बाद आखिरकार नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और मरम्मत कार्य पूरा करवाया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्य पूरा कर दिया जाता तो आमजन को लंबे समय तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। हालांकि अब सड़क और नाले का कार्य पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सामान्य हो गया है और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.