Logo

पीबीएम अस्पताल के बाहर 10 वर्षों से जारी ‘माँ रोटी बैंक’ सेवा, जरूरतमंदों को मिल रहा निशुल्क भोजन

पीबीएम अस्पताल के बाहर 10 वर्षों से जारी ‘माँ रोटी बैंक’ सेवा, जरूरतमंदों को मिल रहा निशुल्क भोजन

बीकानेर पत्रकार इकबाल खान बीकानेर पीबीएम अस्पताल के मुख्य गेट के सामने पिछले करीब 10 वर्षों से संचालित “माँ रोटी बैंक” निशुल्क भोजन सेवा लगातार जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए सहारा बनी हुई है। यह सेवा 4 दिसंबर 2016 से समाजसेवियों के सहयोग से संचालित की जा रही है।सेवा से जुड़े समाजसेवियों ने बताया कि लोगों के सहयोग और मदद से अब रात्रि भोजन सेवा भी शुरू कर दी गई है, जिससे अस्पताल परिसर में रहने वाले जरूरतमंदों को रात के समय भी भोजन उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की व्यवस्था भी शुरू की गई है, जिसका लाभ लगातार जरूरतमंद लोग उठा रहे हैं।

सेवा से जुड़े मोहम्मद इकबाल ने बताया कि समाज के सहयोग से यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और लोगों का विश्वास एवं सहयोग ही इस सेवा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर छोटी मदद जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का माध्यम बनती है।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस सेवा से दो रोटी से लेकर अपनी इच्छा अनुसार सहयोग कर जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। सेवा से जुड़े लोगों ने सभी सहयोगियों की खुशहाली और सलामती की दुआ करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की उम्मीद जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.