Logo

चिठ्ठी ना कोई संदेश,जाने वो कोनसा देश जहां तुम चले गए विधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचन

चिठ्ठी ना कोई संदेश, जाने वो कोनसा देश जहां तुम चले गए विधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचन

बीकानेर  पत्रकार इकबाल खान बीकानेर। चिठ्ठी ना कोई संदेश, जाने वो कोनसा देश जहां तुम चले गए… भक्ति संगीत कार्यक्रम बैनर का विमोचन शुक्रवार को बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास द्वारा विधायक जनसुनवाई केंद्र में किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद किसन चौधरी, पूर्व पार्षद शिव पांडिया, सामाजिक कार्यकर्ता चौरूलाल सुथार, गायक कलाकार रामकिशोर यादव, सैयद अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम आयोजक एसडी नागल ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शिक्षिका रही स्वर्गीय श्रीमती भगवती नागल धर्म पत्नी एसडी नागल की 6 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में महिला पुलिस थाने के पास मूक-बधिर अनाथालय प्रांगण में चार मई दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होने वाले भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिसमें बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीजेपी देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग संयुक्त निदेशक एल डी पंवार, विश्वा वर्मा महिला थाना थानाप्रभारी, श्रीमती शांति देवी चौहान बीजेपी नेता देश्नोक आदि अतिथियों के तौर पर भक्ति संगीत श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.