कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अकबर अली खादी ने कराया रोज़ा इफ्तार,सैकड़ों लोग हुए शामिल
कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अकबर अली खादी ने कराया रोज़ा इफ्तार, सैकड़ों लोग हुए शामिल
बीकानेर पत्रकार इकबाल खान
बीकानेर कांग्रेस अल्पसंख्यक शहर जिलाध्यक्ष अकबर अली खादी की ओर से रविवार को छींपा सामुदायिक भवन में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न समाजों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
आयोजन की जानकारी देते हुए एन.डी. कादरी ने बताया कि इफ्तार में सभी धर्मों के लोगों ने खुशनुमा माहौल में शिरकत की। इस दौरान बीकानेर की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रोज़ा इफ्तार में शामिल होकर भाईचारे का संदेश दिया।
इफ्तार से पहले इमाम मोहम्मद रफी ने देश की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ कराई।
इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री बी.डी. कल्ला, पूर्व शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव ज़िया उर रहमान आरिफ, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष ज़ावेद पडिहार, कांग्रेस नेता राहुल जादूसंगत, एन.डी. कादरी, पूर्व पार्षद साहबुद्दीन भुट्टा, मोहम्मद अनवर खादी, रहमत अली भाटी, हाफिज इब्राहिम, मोहम्मद शाकिर चौबदार, साजिद सुलेमानी, जाकिर हुसैन नागोरी, अत्ता हुसैन कादरी, मोहम्मद हक कादरी, अकरम खादी, जाकिर हुसैन छींपा, मोहम्मद हुसैन पप्पू, पार्षद प्रतिनिधि मुजीब खिलजी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

