Logo

सरदारशहर बस स्टैंड पर बस व थड़ी वालो की दादागिरी, अवैध टॉयलेट और ट्रैफिक नर्क से यात्री बेबस!

सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड: अतिक्रमण, बदमाशी और अवैध टॉयलेट से यात्री त्राहिमाम!

आईरा इकबाल खान सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर ठेले वालों की दादागिरी और बस संचालकों की मनमानी ने यात्रियों की जिंदगी कठिन बना दी है। नगर निगम की नाक के नीचे रेहड़ी-पटरी वालों ने पूरे स्टैंड पर कब्जा जमा लिया है, जहां कई थड़ी वाले वर्षों से बंद पड़ी दुकानों को अवैध रूप से दখल में ले रखे हैं। सब्जी ठेलों की भीड़ से पैदल चलना मुश्किल हो गया है, और ट्रैफिक जाम यात्रियों को घंटों परेशान करता है।

बस वाले तो दिन भर अपनी बसें स्टैंड पर खड़ी रखते हैं, जबकि नियम साफ है कि बस को निर्धारित समय से सिर्फ 5 मिनट पहले आना चाहिए ताकि ट्रैफिक न बढ़े। कार से यात्रियों को छोड़ने आने वालों को गाड़ी दूर पार्क कर पैदल आना पड़ता है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह जोखिम भरा है। नगर निगम की ओर से अवैध कब्जों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे स्टैंड का 50% से ज्यादा हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है।

सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि एक वायरल वीडियो में दिखा, जहां एक लड़का टेंट लगाकर ‘बाथरूम सर्विस’ चला रहा है – 5 से 10 रुपये लेकर टॉयलेट पेशाब करने की सुविधा दे रहा है! बंद थड़ी, सब्जी रेहड़ी और खड़ी बसें मिलकर स्टैंड को नर्क बना रही हैं। स्थानीय यात्रियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ओर 181 पर शिकायत भी दर्ज करवाही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.