Logo

भाद्रपद दशमी पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में रामसा पीर की भजन-कीर्तन और भंडारे का भव्य आयोजन

आईरा समाचार बीकानेर। भाद्रपद शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित रामदेव जी मंदिर में श्री लक्ष्मीनाथ भक्त मंडल द्वारा भजन-कीर्तन, महाआरती एवं भंडारे का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।

मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्पों से सजाया गया। भक्तों ने नारियल, कपूर और शुद्ध घी से धूपिया अर्पित कर रामसा पीर के निर्वाण दिवस पर सामूहिक महाआरती की।

मंडल प्रमुख रंगा राजस्थानी राहुल ने कहा रामसा पीर का संदेश सबका साथ–सबका विकास है। बाबा ने सदैव भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा दिया है, और मंडल भी उसी मार्ग पर सेवा कार्य कर रहा है।” अधिवक्ता महेन्द्र कल्ला ने कहा हर भक्त तक बाबा की मेहर पहुंचे और प्रसादी मिले, यही मंडल का ध्येय है। यह सेवा आगे भी निरंतर चलती रहेगी। अधिवक्ता पवन भादाणी ने कहा यदि समाज और राष्ट्र रामदेवजी महाराज की विचारधारा को आत्मसात करे तो उसकी उन्नति निश्चित है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य राजकुमार व्यास, रमेश सोनी, उमा शंकर आचार्य, बच्छराज आचार्य, नवरतन सोनी, श्याम सोनी, यदुनंदन श्रीमाली, छोटूलाल गहलोत, मनोज सुथार, बाबूलाल सुथार, शरद शंकर सुथार, निधि सुथार, शिव सोलंकी, मनु टाक, राजेश पुरोहित, सुशील छंगाणी, चन्द्रशेखर आचार्य, विशाल आचार्य, भंवर गहलोत, गोपालदास रंगा, प्रेम नारायण व्यास, अशोक आचार्य, मनु भईजी, महेन्द्र बिस्सा, सोहन गहलोत, लक्ष्मण पुरोहित, लक्ष्मीनारायण सोनी, सेवाराम सोनी, महेन्द्र सोनी, बृजरतन सोनी, अरुण कुमार सोनी, बजरंग व्यास और प्रदीप कुमार पुरोहित।भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न यह आयोजन “रामसा पीर की जय” के गगनभेदी नारों के साथ संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.