Logo

सूदखोरों से जूझते कर्जदारों के लिए उम्मीद की किरण: टीम सावधान इंडिया 077 की ज़बरदस्त मिसाल

आईरा समाचार बीकानेर कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया और टीम सावधान इंडिया 077 सूदखोरों के अत्याचार से जूझ रहे कर्जदारों के लिए सचमुच ज़मीन पर उम्मीद लेकर आए हैं। वे बताते हैं कि कई लोग भारी ब्याज के चलते आत्महत्या तक सोचने लगते हैं, पर उनकी टीम ने सैकड़ों परिवारों को सूदखोरों के चंगुल से आज़ाद कराया है। सुप्रीम कोर्ट और RBI भी सूदखोरों के खिलाफ सख्त आदेश दे चुके हैं, लेकिन ये गिरोह ज़ोर-शोर से गरीबों को परेशान करता है।

कैप्टन साहब मुफ्त कानूनी मदद और पुलिस सहयोग से कर्जदारों का साथ देते हैं ताकि कोई दबाव में न आए, साथ ही युवाओं को नशे और डिप्रेशन से लड़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उनका कहना है, “आत्महत्या न करें, सूदखोरों से लड़ें और हमसे संपर्क करें।”उनकी टीम इंडिया के 80 शहरों में सक्रिय है और 24/7 सपोर्ट देती है ताकि कोई भी अकेला न रहे। ये खबर है कि इस प्रयास से 200 से अधिक आत्महत्याओं को रोका जा चुका है और सूदखोरों से कर्जदारों को राहत मिली है।

बीकानेर में सूद खोरों की वजह से गोपाल भदानी की मौत

गोपाल भादाणी, बीकानेर के गंगाशहर इलाके के गोपेश्वर बस्ती में रहने वाले थे। वे 4 अगस्त 2025 को बुआ के घर में सूदखोरों द्वारा लगातार मानसिक पीड़ा और प्रताड़ना झेलते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर गए। उनके भाई मूलचंद ने बताया कि अजय जैन, अविनाश जैन, राकेश जैन समेत कुछ युवकों ने गोपाल और उनके परिवार को सताया, बदसलूकी की।पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों को पकड़ लिया है।परिवार, मोहल्ले वाले और कांग्रेस नेता गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन कर चुके हैं।
गोपाल की मौत सूदखोरों के अत्याचार की गवाही है, जो बीकानेर में कई युवाओं के लिए परेशानी बनी हुई है।

प्रदर्शन स्थल पर थाने के एएसआई ताराचंद मीणा मृतक के परिजनों को विश्वास दिलाते हुए, पुलिस कार्रवाई करने की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.