लापता नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर रखा गया, टीम सावधान इंडिया की सक्रियता से बरामदगी और परिवार से मिलान की बड़ी सफलता
Aira varta news बीकानेर के मुक्ता प्रशाद थाने से 18 जून 2025 से एक नाबालिक बालिका लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की एफआईआर मुक्ता प्रशाद थाने में दर्ज थी। दो दिन पहले जानकारी मिली कि वह अबोहर में है। इसके बाद टीम सावधान इंडिया 077 और परिजन अबोहर पुलिस को सूचित कर स्थिति की जानकारी दी।
प्राप्त सूचना के मुताबिक लड़की को बहला-फुसला कर एक युवक ने 30-35 दिन तक एक बंद कमरे में रखा था और उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। अबोहर मंडी थाना पुलिस ने उस युवक और बालिका के माता-पिता को थाने बुलाया। बालिका ने पिता को बताया कि उसे बंद कमरे में रखा गया था।
इसी दौरान जब बीकानेर के मुक्ता प्रशाद थाने के पुलिसकर्मी अबोहर मंडी थाने पहुंचे, तो उन्होंने बालिका के परिजनों को गैर जिम्मेदारी भरा बयान दिया कि लड़की थाने से टेक्सी वाले के साथ अचानक गायब हो गई थी, जबकि उस लड़की को भगाने वाले युवक के माता-पिता को थाने में ही रोका गया था।
टीम सावधान इंडिया 077 के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और गुमशुदा तलाश केंद्र भारत 077 के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया ने पंजाब के फाजिल्का जिले के पुलिस अधिकारियों को अबोहर मंडी थाने की इस लापरवाही से अवगत कराया और चेतावनी दी कि फाजिल्का जिले के कार्यकर्ता इस मामले को गंभीरता से लेंगे और कार्रवाई करेंगे।
स्थिति को समझते हुए अबोहर मंडी थाना ने कड़ी मशक्कत और छानबीन के बाद 24 घंटे में बालिका को युवक के साथ बरामद कर लिया। अंततः टीम सावधान इंडिया की सक्रियता से एक नाबालिक लड़की को उसके परिजनों से मिलाने में सफलता मिली।

