बीकानेर दीयो की बढ़ी डिमांड,कुम्हार बोले दिवाली जैसा सीजन चलेगा,
दीयो की बढ़ी डिमांड,कुम्हार बोले दिवाली जैसा सीजन
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। अयोध्या धाम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही कुम्हार दीपक बनाने में व्यस्त हो गए हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों और मंदिरों में दीपक जलाने की अपील के बाद बाजार में दीपकों की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसे देखते हुए कुम्हार दिन रात दीपक बनाने के काम में जुट गए हैं । गंगाशहर में दीपक बनाने वाले मूलचंद कुम्हार ने अभी तक विभिन्न संगठनों की ओर से करीब 40 हजार दीपकों का ऑर्डर मिल चुका है। रामभक्तों ने बड़ी संख्या में दीपकों की डिमांड की है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब ऑफ सीजन में एकदम से दीपकों की इतनी डिमांड आई है। बिना सीजन के दीपावली मनाई जा रही है। ऐसे में कुम्हारों को उम्मीद है कि 22 जनवरी के पहले उन्हें अच्छी खासी कमाई हो जाएगी। इसे लेकर कुम्हार पहले से ही दीपक तैयार कर स्टॉक पूरा कर रहे हैं। दीपक बनाने के लिए कुम्हार दिन रात चाक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। जानकारी में रहे कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीकोर सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। हर घर और मंदिरों को रोशन कर घर के सामने दीपक जलाए जाएंगे।

