रांका ट्रस्ट करेगा 1100 राम मंदिर मॉडल व 11 हजार दीपक का वितरण, श्रीमद्भागवत कथा में हुआ शुभारम्भ
महावीर रांका ने किया आह्वान- इस बार दीवाली 22 जनवरी को, घर-घर जलाएं दीप।
आईरा समाचार बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 1100 राम मंदिर मॉडल का वितरण शुभारम्भ श्रीमद्भागवत कथा के दौरान किया गया। खैरपुर भवन में पूज्य श्रीधनंजय कृष्ण जी महाराज हरिद्वार वाले द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि 500 वर्षों बाद यह शुभ घड़ी आई है कि हम राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला विराजित होंगे और पूरा देश दीवाली मनाएगा। इस शुभ अवसर को और भी उत्साह के साथ मनाने का संदेश देते हुए रांका ट्रस्ट द्वारा 1100 राम मंदिर मॉडल व 11 हजार दीपक का वितरण किया जाएगा। भाजपा नेता महावीर रांका ने जन-जन से 22 जनवरी 2024 को घरों में दीपमाला करने, घरों को सजाने का आह्वान किया है। रांका ने बताया कि इस वर्ष की पहली दीवाली 22 जनवरी को होगी तथा इसे भव्य और उत्साह से मनाना चाहिए। इस दौरान युधिष्ठरसिंह भाटी, शंभु गहलोत, तेजाराम राव, आदर्श शर्मा, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, नरेन्द्र चंचल, अजीत चारण, सुरेन्द्र, देशनोक करणी माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बादलसिंह, शंकर सिंह राजपुरोहित, पंकज रांका, युवराज सिंह भाटी, रूपसिंह सांखला, झंवरलाल गहलोत, जितेन्द्र आचार्य, चंद्रशेखर व्यास, भवानीशंकर जोशी, राधेश्याम राठी, रामधन डागा आदि उपस्थित रहे।
इकबाल खान एक पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया पब्लिशर हैं। वे आईरा वार्ता न्यूज नेटवर्क के संस्थापक हैं, जो देश-विदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरों को निष्पक्ष रूप से डिजिटल माध्यम में प्रकाशित करता है। उनका उद्देश्य जनहित की सटीक और विश्वसनीय जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है।
कार्यालय
आईरा हाउस, एसबीआई बैंक वाली गली, तिलकनगर, बीकानेर, राजस्थान, भारत
संपर्क
एडिटर इकबाल खान
मोबाइल: 9667508787
ईमेल: airavarta@gmail.com

