बीकानेर-जामसर गांव के गंगाई नाथ धाम में बरसी पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा
आईरा समाचार बीकानेर जामसर गांव के गंगाई नाथ धाम में बरसी पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा हर वर्ष की भांति इस बार भी बीकानेर के जामसर गांव में श्री श्री 1008 बाबा गंगाई नाथ जी के धाम पर उनकी बरसी पौष कृष्ण ग्यारस को मनाई गई जिसमें पूरे राजस्थान के अलग अलग जिलों से श्रद्धालु पहुंचे व अपनी अपनी मन्नते मांगी किसी ने अपनी मन्नत पूरी होने पर गंगाई नाथ बाबा को अपनी श्रद्धा से मिठाई का भोग लगाया तथा वहां पर चल रहे भव्य आयोजन में प्रसादी ग्रहण कर प्रसाद का आनन्द लिया इस प्रसादी का आयोजन वहां धाम की कमेटी द्वारा हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओ को भोजन प्रसादी का प्रसाद ग्रहण करवाते हैं कमेटी के व्यवस्थापक एडवोकेट सुरेंद्र पाल शर्मा व अन्य गण मान्यगण तथा सदस्य राम लाल हलवाई द्वारा यहां पर अपनी सेवाएं निशुल्क देते हे इस भव्य मेले में विश्व हिंदू परिषद के महानगर सरंक्षक अशोक परिहार, महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, विभाग संयोजक दुर्गा सिंह विभाग मंत्री विनोद सैन महानगर उपाध्यक्ष ऋषिराज भाटी ,समाज सेवी निरंजन सारस्वत,भारतीय जनता मजदूर संघ बीकानेर के जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान ,भव्य प्रताप सिंह आदि इन सभी ने धाम में दर्शन किए

