हादसे में दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिसका शव पत्थर की पट्टियों के बीच बरामद हुआ। इसकी सूचना मिलने के बाद सीआई नोखा अलोक सिंह खुद मौके पर पहुंचे
दुखदायी हादसे में दस साल के बालक की मौत
आईरा समाचार बीकानेर। नोखा कस्बे के पट्टी पेड़ा इलाके में हुए दुखदायी हादसे में दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिसका शव पत्थर की पट्टियों के बीच बरामद हुआ। इसकी सूचना मिलने के बाद सीआई नोखा अलोक सिंह खुद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक बालक की पहचान पवन पुत्र गंगाराम सांसी के रूप में हुई है। हालांकि बालक की मौत को लेकर पुलिस ने अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है,लेकिन प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि पट्टियों पर फिसल कर गिरने से उसकी मौत हुई है। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक बालक का शव पट्टियों के बीच फंसा हुआ था। फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है,मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

