Logo

राजकुमार जीनगर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को  दी  बधाई

राजकुमार जीनगर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को  दी  बधाई

आईरा समाचार बीकानेर  बीकानेर । कर्मचारी नेता राजकुमार जीनगर के नेतृत्व में राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का जयपुर आवास पर मिलकर उनका स्वागत कर बधाई दी गयी । इस दौरान जीनगर ने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य का प्रत्येक कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा और राजस्थान के विकास में अपनी विशेष भूमिका निभाएगा औऱ राजस्थान में विकास के साथ आप अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु कठोर कदम उठाकर राजस्थान को भयमुक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगें ।इस दौरान राजकुमार जीनगर, जयगोपाल जोशी, किशन सिंह चौहान, लक्ष्मण पुरोहित, ओम भादाणी, नंदकिशोर रंगा सहित अनेक कर्मचारी नेता शामिल थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.