Logo

हमने निभाई अपनी जिम्मेदारी,अब नई सरकार की है बारी

हमने निभाई अपनी जिम्मेदारी, अब नई सरकार की है बारी

बीकानेर । लोकतन्त्र के उत्सव में हर कोई अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साहित नजर आया। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में वोट देने के लिए शहर में अनेक बूथों पर लम्बी कतारें देखी गईं। कहीं-कहीं धीमी गति से मतदान होने की शिकायतें भी लोगों ने कीं। लोगों को बहुत आशा और उम्मीद है राजस्थान में बनने वाली नई सरकार से। मतदाताओं ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि राजस्थान में राज बदलेगा या पुनः पुरानी सरकार आयेगी यह तो 3 तारीख को मतगणना के बाद ही पता चलेगा लेकिन हमने विकसित बीकानेर, प्रगतिशील राजस्थान के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। आने वाली सरकार से उम्मीद है कि वह सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखेगी, युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक पहुँचेगा, महिलाएँ सुरक्षित रहेंगी। लोकतन्त्र के महापर्व पर मतदाताओं ने वोट डालकर अपने जिम्मेदार नागरिक होने का कर्त्तव्य निभा दिया है। अब बारी है उन जन नेताओं कि जो अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन सभी को अपने क्षेत्र के जनता के प्रति दायित्व और कर्त्तव्य निभाना है, प्रतिनिधि होने की सही-सही जिम्मेदारी निभानी है। प्रचार-प्रसार के दौराने किये गये वादे जुमले न साबित हों तथा नई सरकार को राजस्थान का देश का विकसित राज्य बनाने हुए हर सम्भव प्रयास ईमानदारी और दृढ़ इच्छा से संकल्पित होकर करने होंगे, राजधर्म तो निभाना ही होगा।

गोसेवक श्री देवकिशन जी चांडक सूरज बाल बाडी स्कूल के 44 नम्बर पर बूथ पर अपना मत डालकर बाहर आते हुए

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.