Logo

अंतिम दिन,अंतिम छोर तक पहुंचने का प्रयास किया कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल ने, हाथ जोडक़र हाथ के लिए मांगे वोट

अंतिम दिन, अंतिम छोर तक पहुंचने का प्रयास किया कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल ने, हाथ जोडक़र हाथ के लिए मांगे वोट
बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने आज सादगी पूर्वक चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बगैर किसी भीड़-भड़ाके और शौर-शराबे के अपने पक्ष में वोट मांगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात कही। प्रवक्ता विशाल तंवर ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने शुक्रवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान बड़े-बुजुगों से आशीर्वाद लिया और सभी से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढक़र भाग लेने तथा क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट मांगे। इस दौरान लोगों का प्यार और स्नेह पाकर अपने आप को गौरान्वित महसूस किया। यशपाल गहलोत ने कहा कि वे हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े थे, खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। इससे पूर्व यशपाल गहलोत ने अपने कार्यालय में सभी समर्थकों से कहा कि वे 25 तारीख का दिन ना भूलें, अब निर्णायक घड़ी आ गई है। हर घर से एक-एक मतदाता मतदान करे, इसके लिए सभी को प्रेरित करने का काम हमें करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.