बीकानेर सड़े रसगुल्ले और दूषित पनीर की खेप नष्ट कराई टीम सीएमएचओं की कार्यवाही
सड़े रसगुल्ले और दूषित पनीर की खेप नष्ट कराई
टीम सीएमएचओं की कार्यवाही।
आईरा समाचार बीकानेर। त्यौहारी मौके पर चलाये गये शुद्ध के लिये युद्ध अभियान में गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंगाशहर में और रानी बाजार कार्यवाही कर मिठाई,दूध और किराना की दुकानों में छापामार कार्यवाही कर खाद्य पदार्थो के सैंपल लेने के साथ मिठाई प्रतिष्ठान में डेढ सौ किलो सड़े रसगुल्ले और नब्बे किलो दूषित पनीर की खेप नष्ट कराई। सीएमएचओं डॉ.मोहम्मद अबरार पंवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा की टीम ने मैसर्स राजश्री स्वीट्स,गंगाशहर, चौधरी दूध भंडार, रानी बाजार तथा बांद्राबास के एक प्रोविजन स्टोर बांद्रावास में कार्यवाही कर करीब 150 किलो पुराने, दूषित, बदबूदार रसगुल्ले, क्रीम, अवधि पार फूड कलर एवं लगभग 90 किलो बदबूदार एवं खट्टा पनीर जब्त कर करीब 240 किलो दूषित खाद्य सामग्री को नष्ट कराया और मौके से मावा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पनीर तथा घी के कुल पांच नमूने एफएसएस एक्ट के तहत लिऐ गए, जिसे जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम के अधिकारियों ने मिठाइयों पर उत्पादन व एक्सपायरी डेट अंकित करने के लिए किया पाबंद।

