त्यौहारी मौके पर मिलाटवखोरी के खिलाफ जंग तेज’ पीकअप में जब्त किया पांच क्विंटल दूषित मावा डेढ़ क्विंटल घटिया बादाम भी नष्ट कराये,अबरार अहमद की कार्रवाई
त्यौहारी मौके पर मिलाटवखोरी के खिलाफ जंग तेज’
पीकअप में जब्त किया पांच क्विंटल दूषित मावा डेढ़ क्विंटल घटिया बादाम भी नष्ट कराये
आईरा समाचार बीकानेर। त्यौहारी सीजन में दूषित और मिलावटी खाद्य पदार्थो की रोकथाम के लिये अलर्ट मोड़ में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सीएमएचओं डॉ.अबरार पंवार के नेतृत्व में कार्यवाही कर कमला कॉलोनी की मावा मंडी में दो पीकअप में लोड होकर आये मावे की खेप को जांचा तो करीब पांच क्विटंल मावा घटिया और दूषित निकला। इस दौरान टीम के खाद्य निरीक्षकों ने सैंपल लेकर मौके पर ही चल खाद्य प्रयोगशाला में सैंपलों की जांच की गई। प्राथमिक जांच में मावे में स्टार्च अथवा यूरिया की मिलावट नहीं पाई गई। जबकि एफएसएस एक्ट के तहत विभिन्न पीपों से मावे के सैंपल के लिये जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया गया है । जानकारी के अनुसार दोनों पीकअप गाडिय़ा जोधपुर के लोहावट से मावा सप्लाई करने बीकानेर आई थी। इसके बाद फड़बाजार पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई फर्मो में सूखे मेवे की भी जांच की गई। खऱाब मिले 150 किलो सड़े हुए बादाम को मौके पर नष्ट करवाया गया और विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए। इस प्रकार कुल 10 सैंपल जांच के लिये भिजवा गये। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा और सुरेंद्र कुमार थे। इस मौके पर सीएमएचओं ने कहा कि खाद्य पदार्थो में मिलावटखोरी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है,उन्होने कहा कि त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

