Logo

बीकानेर जिले एक्सप्रेस हाईवे प्रलय,जिंदा जल गये दो ट्रकों के ड्राईवर

  हाईवे प्रलय,जिंदा जल गये दो ट्रकों के ड्राईवर


 आईरा समाचार,बीकानेर । जिले के लूणकरणसर इलाके में सहजरासर के पास गत बुधवार की रात भारत माला प्रोजेक्ट के एक्सप्रेस हाईवे पर दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि एक तरफ सडक़ खराब होने के कारण दूसरा ट्रक गलत दिशा से जा रहा था, जो सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ा। दोनों ट्रक स्पीड में एक-दूसरे से भिड़े। जिससे दोनों के आगे के केबिन पूरी तरह धंस गए। दोनों ड्राइवर बुरी तरह कुचले गए। दोनों की मौत हो गई,इनके बुरी तरह झुलसे शव लूणकरणसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाये गये। जानकारी के अनुसार भारत माला प्रोजेक्ट की सडक़ों को शुरू कर दिया गया है लेकिन यहां अव्यवस्थाओं की भरमार है। इस एक्सप्रेस हाईवे पर न तो एम्बुलेंस की सुविधा है और न क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की। इसी कारण देर रात हुए हादसे के बाद ट्रकों को हटाने और शवों को बाहर निकालने में करीब चार घंटे का समय लगा। मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। दोनों ट्रकों के नंबर के आधार पर पुलिस उनके मालिक का पता लगा रही है। वहीं से ट्रक ड्राइवरों की जानकारी मिलेगी। हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं? इस बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ट्रक में एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जो गुरतार सिंह पुत्र टेक सिंह निवासी भगवानगढ़ भटिंडा पंजाब का है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.