Logo

चार पीर बाबा के चार दिवसीय सालाना उर्स की शुरुआत चादर रस्म के साथ शुरू

बीकानेर। बीकानेर शहर में सदभाव व एकता के प्रतीक सैय्यद चार पीर बाबा रह. अलैह  (बज्‍मे गरीब नवाज) के सालाना 39वें उर्स मुबारक मौके पर पारम्‍परिक रस्‍मों रिवाज के साथ सादुल कॉलोनी बीकानेर स्थित पीर बाबा की दरगाह पर 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। शुक्रवार को जानकारी देते हुए इन्‍तजामिया कमेटी सैय्यद चार पीर बाबा दरगाह के सचिव अली मोहम्‍मद अब्‍बासी ने बताया कि उर्स कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार 20 अक्टूबर की सुबह 8 बजे कुर्आनखनी के साथ शुरू हुआ।पहले दिन बीकानेर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोहन लाल चांवरिया एवं  दरगाह कमेटी के सदस्यों की ओर से कुरआनख्वानी एवं नमाज अदा करने के बाद चार पीर बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। इस अवसर पर इस्लाम खां, सतार अहमद,मांगू खां, अनिष बागवान, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी मोहम्मद हुसैन पडिहार, शकील चौबदार, लियाकत अली उर्फ लक्की, शानू,रूस्तम अली सहित आदि जायरीन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.