Logo

 भाजपा ने हंगामाई अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर चीफ इंजिनियर को धूप में बैठाया,

,आईरा वार्ता अख्तर भाई बीकानेर,

चीफ इंजिनियर ऑफिस में प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपाईयों ने खोया आपा
बीकानेर। भीषण गर्मी के दौर में बिजली संकट को लेकर उपजे हालातों के विरोध में शुक्रवार को बीकानेर में डिस्कॉम के चीफ इंजिनियर ऑफिस में प्रदर्शन के लिये पहुंचे भाजपाईयों ने आपा खो दिया । मजे कि बात तो यह है कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपाईयों ने चीफ इंजिनियर के ऑफिस में घुस कर हंगामा किया,टेबल का कांच तोड़ दिया और चीफ इंजिनियर को जबरन ऑफिस से बाहर लाकर धूप में बैठा दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और ऑफिस के किसी कर्मचारी या अधिकारी ने बीच बचाव नहीं किया। जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेशव्यापी आव्हान पर शुक्रवार सुबह शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अगुवाई में जयपुर रोड़ स्थित डिस्कॉम के चीफ इंजिनियर ऑफिस पहुंचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी और इसके बाद ऑफिस में घुस कर चीफ इंजिनियर  एमएल मीणा का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल कई भाजपा नेताओ ने चीफ इंजिनियर को खरी खोटी सुनाई और तल्खी दिखाते हुए उनकी टेबल पर मुक्का मार कांच तोड़ दिया । चीफ इंजिनियर मौके पर अपनी बात समझाते पाते इससे पहले हुजुम में उमड़े भाजपाई उन्हे जबरन ऑफिस से बाहर लेकर आये लॉन में लाकर धूप में बैठा दिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस उग्र प्रदर्शन से डिस्कॉम चीफ इंजिनियिर ऑफिस में अफरा तफरी सी मच गई। इस मौके पर शहर भाजपा अध्यक्षअखिलेश प्रताप सिंह ने तल्खी दिखाते हुए कहा कि आला अधिकारी आम आदमी की समस्या को समझने के लिए कोशिश ही नहीं कर रहे हैं। गांव में बैठा किसान हो या फिर शहर में मजदूरी कर रहा आम आदमी हो, हर कोई बिजली कटौती से परेशान है।
यू चला घटनाक्रम विरोध प्रदर्शन के लिये पहुंच भाजपा नेताओं ने ऑफिस में घुस कर चीफ इंजिनियर एमएल मीणा का घेराव कर लिया इस दौरान मीणा ने बिजली की कमी के बारे में जानकारी दी लेकिन प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं ने उनकी सुनवाई नहीं की। बातचीत के दौरान ही वेद व्यास ने चीफ इंजीनियर से बाहर धूप में चलने के लिए कहा, ताकि गर्मी का अहसास हो सके। बाद में अविनाश जोशी और मोहन सुराणा ने उन्हे ऑफिस से बाहर ले आये और धूप में लाकर बैठा दिया। जहां उन्हे बिजली संकट को लेकर उपजे हालातों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि भीषण गर्मी में बिजली संकट होने के बाद भी कांग्रेस सरकार इस पर कदम नहीं उठा रही है, बल्कि जनता पर बिजली कटौती थोप दी,जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दर्ज कराया जा सकता है पुलिस केस
डिस्कॉम के चीफ इंजिनियर ऑफिस में भाजपा के उग्र विरोध प्रदर्शन के घटनाक्रम को लेकर डिस्कॉम कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। डिस्कॉम से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान चीफ इंजिनियर से अभद्रता और हंगामे को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.