Logo

चोरों ने बीकानेर पुलिस को थका रखा है,फिर ज्वैलर्स के मकान से लाखों की ज्वैलरी पार कर ले गये चोर

आईरा समाचार बीकानेर। मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में सोमवार की रात एक ज्वैलर्स के मकान में हुई चोरी की वारदात में दिवार फंाद कर घुसे चोर लाखों की ज्वैलरी पार कर ले गये । ज्वैलर्स चंादरतन सोनी ने बताया कि दुकान में चल रहे निर्माण कार्य मैंने दुकान की अलमारियों और शो-केस पड़ोस के मकान में रख रखे थे । शो केस में सोने चांदी के करीब डेढ लाख रूपये के आईटम थे। उसने बताया कि अज्ञात चोर सोमवार की रात दिवार फंाद कर घुसे और शो केस में रखी ज्वैलरी समेट ले गये। सुबह जब मकान में संभालने पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ और शो केस की ज्वैलरी गायब मिली। बताया जाता है कि चोरो की यह करतूत पड़ोस के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई । एमपी कॉलोनी थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटैज खंगालकर चोरों का सुराग जुटाने में लगी है।यँहा इस एरिया में न्यू थाना भी खोल दिया उसके बावजूद भी मुक्ताप्रसाद में चोरी रुकने का नाम नही ले रही है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.